निचलौल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनीं 158 फरियादें, 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 158 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए डीएम ने निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए।

राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील दिवस और आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा अधिकारियों को स्वयं निगरानी करने को कहा।

इससे पूर्व डीएम ने तहसील परिसर में लगाए गए ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन किया। उन्होंने स्वीप अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

इस दौरान सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में एसडीएम अवनीश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण