जौनपुर

जौनपुर जनपद के नगर स्थित बुढ़वा बाबा राम-जानकी मंदिर परिसर में श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर स्थित बुढ़वा बाबा राम-जानकी मंदिर परिसर में श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देव दीपावली, जागरण, संकीर्तन और लेजर लाइट शो का भव्य आयोजन हुआ। परिसर में जलाए गए 11 हजार दीपों की अलौकिक छटा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में बाबा का भव्य श्रृंगार कर फूलों की वर्षा, छप्पन भोग व महाआरती हुई। वाराणसी के विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती संपन्न कराई। जागरण और संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायकों ने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा लेजर लाइट शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। अंत में श्री श्याम परिवार ने नगर पालिका, पुलिस, विद्युत विभाग, नागरिकों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















