महराजगंज

महराजगंज प्रसिद्ध गायक एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य अमित अंजन को महराजगंज जनपद का स्वीप आइकॉन नामित किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज प्रसिद्ध गायक एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य अमित अंजन को महराजगंज जनपद का स्वीप आइकॉन नामित किया गया है। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 और विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से सौंपी गई है। वह संगीत, कला और साहित्य के माध्यम से आमजन को मताधिकार के प्रति जागरूक करेंगे।
लोक कलाओं व संगीत से मतदाताओं को जोड़ने की तैयारी
अमित अंजन ने बताया कि पूर्व के चुनावों में भी उन्होंने जिला प्रशासन के साथ मिलकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्य किया था, जिसके तहत महराजगंज ने अंतिम चरण में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत का कीर्तिमान स्थापित किया और इस योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था। उन्होंने कहा कि इस बार पुनः मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए गौरव की बात है। उनके अनुसार, लोक कलाएं, संगीत, नाटक और नृत्य समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में महराजगंज का मतदान प्रतिशत सर्वाधिक रहे, इसके लिए नए गीत, नाटक और वीडियो तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें प्रशासन की स्वीकृति मिलने के बाद जारी किया जाएगा।
नवागत जिलाधिकारी का जताया आभार, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई
इस अवसर पर अमित अंजन ने नवागत जिलाधिकारी को धन्यवाद व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सभी के सामूहिक प्रयास से मतदाता जागरूकता के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। वहीं, स्वीप आइकॉन बनाए जाने पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















