बुलंदशहर

बुलंदशहर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार (21 नवंबर) को जनपद में विशेष दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार (21 नवंबर) को जनपद में विशेष दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर 18 से 19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूटे नागरिकों के नाम दर्ज करने की कार्यवाही की गई।
आईपी डिग्री कॉलेज व इमलिया के बूथों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष ने विधानसभा बुलंदशहर क्षेत्र अंतर्गत आईपी डिग्री कॉलेज स्थित बूथ संख्या 342 से 350 तथा इमलिया स्थित बूथ संख्या 104 से 106 का निरीक्षण कर वहां तैनात बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्राप्त किए गए आवेदन फॉर्मों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रतिदिन प्राप्त होने वाले सभी फॉर्मों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज किया जाए। निरीक्षण के समय सभी संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
प्राप्ति रसीद देने व स्वयं की लॉग-इन आईडी के प्रयोग के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवेदन फॉर्म भरवाने के उपरांत प्रत्येक मतदाता को उसकी प्राप्ति रसीद अवश्य उपलब्ध कराई जाए तथा बीएलओ द्वारा ऑनलाइन प्रविष्टि के लिए स्वयं की लॉग-इन आईडी का ही उपयोग किया जाए। साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जो भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से छूट गए हैं, वे अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर फॉर्म भरें और बीएलओ को उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















