बुलंदशहर

बुलंदशहर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मूलभूत व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अनूपशहर गंगा घाट का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मूलभूत व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अनूपशहर गंगा घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल व स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए पुलिस, नगर पालिका, तहसील और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
मां गंगा की पूजा-अर्चना कर मेले की सफलता की कामना, पुलिस बल को किया ब्रीफ
मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षण की शुरुआत में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने गंगा घाट पर विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की। इसके पश्चात दोनों अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को ब्रीफ किया। एसएसपी ने पुलिस बल को सभी निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहने, भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। एसडीएम अनूपशहर मनीष कुमार व सीओ अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव की देखरेख में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए जा रहे हैं।
ड्रोन, सीसीटीवी, नाव व गोताखोरों से निगरानी; महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान
निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में लगाए गए बैरियर, सीसीटीवी कैमरे, पीए सिस्टम, खोया-पाया केंद्र और मेडिकल सहायता केंद्रों की व्यवस्था को परखा गया। संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, जबकि गंगा नदी में नावों के माध्यम से गोताखोरों की टीम सक्रिय रहेगी। जल पुलिस और एनडीआरएफ के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव दल को मुस्तैद रखने पर जोर दिया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की तैनाती के साथ ही एंटी रोमियो टीम को लगातार गश्त कर शरारती तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका ने जुटाई सुविधाएं, स्वास्थ्य विभाग व एंबुलेंस सेवा भी अलर्ट मोड पर
नगर पालिका परिषद अनूपशहर के अध्यक्ष ब्रजेश गोयल व अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी के नेतृत्व में मेला क्षेत्र में नियमित सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी व मोबाइल टॉयलेट तथा बैरिकेडिंग के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर सीएचसी अनूपशहर के प्रभारी डॉ. केपी सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीमों, मेडिकल सहायता केंद्रों और एंबुलेंस व्यवस्था को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित स्नान स्थलों पर ही स्नान करने, बैरिकेडिंग का पालन करने और गहरे पानी में न जाने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग और मेला व्यवस्था से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















