बलिया कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा: शिवपुर घाट व ददरी मेले का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में कमी न रखने के सख्त निर्देश

बलिया

बलिया जनपद में आगामी 23 व 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले स्नान पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने शिवपुर घाट का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में आगामी 23 व 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले स्नान पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने शिवपुर घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं, व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

घाट पर बैरिकेडिंग, नाव, चेंजिंग रूम व प्रकाश व्यवस्था के निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार, शिवपुर घाट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा को निर्देश दिया कि घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, महिलाओं के लिए चेंजिंग व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में नाव तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था समय से सुनिश्चित कराई जाए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग व बैनर लगाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां स्नान स्थल चिह्नित किए गए हैं, वहां विशेष रूप से साफ-सफाई और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था रहे, ताकि स्नानार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ददरी मेले का भी किया भ्रमण, समय से पहले इंतजाम पूरे करने पर जोर
शिवपुर घाट के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने ददरी मेले का भी निरीक्षण किया और मेले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान और ददरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व आमजन को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता बरतने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण