वाराणसी

वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता की जांच के उद्देश्य से शुक्रवार को बनारस कोचिंग डिपो यार्ड में फुल स्केल मॉकड्रिल का संयुक्त अभ्यास किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता की जांच के उद्देश्य से शुक्रवार को बनारस कोचिंग डिपो यार्ड में फुल स्केल मॉकड्रिल का संयुक्त अभ्यास किया गया। यह अभ्यास वाराणसी मंडल की मंडलीय टीम, संरक्षा विभाग और एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन के समन्वय से पूर्वाहन 11:20 बजे आयोजित किया गया।
डिरेलमेंट की सूचना पर सक्रिय हुई राहत-बचाव व चिकित्सा टीमें
मिली जानकारी के अनुसार, नियंत्रण कक्ष से पूर्वाह्न 11:19 बजे यह सूचना प्रसारित की गई कि बनारस–वाराणसी जंक्शन रेलखंड के मध्य ओएचई पोल संख्या एलएम/4-एसएल/4 के निकट, बनारस यार्ड की लाइन नंबर 24 पर डाउन एमबीडी स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 00315) का पांचवां कोच (संख्या 023426) डिरेल हो गया है और इसमें 05 यात्रियों के घायल होने की स्थिति बनी है। सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत यान (ART) व चिकित्सा राहत यान (ARME) को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर एनडीआरएफ, आरपीएफ, स्थानीय पुलिस, स्काउट एंड गाइड के वॉलंटियर्स तथा रेलवे चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ ने पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों का अभ्यास किया।
कटर-वेल्डिंग से निकासी, प्राथमिक उपचार और ट्रैक क्लियरेंस का अभ्यास
अभ्यास के दौरान दुर्घटना की प्लाटिंग और प्राथमिक सूचना प्रसारण के बाद घटनास्थल पर अस्थाई नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया। प्रोटोकॉल के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आपातकालीन खिड़कियां खोलने, कटर व वेल्डिंग मशीन के उपयोग से फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने तथा घायलों को प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया। साथ ही आपदा निवारण उपकरणों की मदद से ट्रैक क्लियरेंस, कोच रिस्टोरेशन और सामान्य परिचालन बहाल करने की प्रक्रिया को भी परखा गया।
अधिकारियों की मौजूदगी में सफल रहा संयुक्त अभ्यास, समीक्षा के बाद दी गई जानकारी
इस फुल स्केल मॉकड्रिल के दौरान घटनास्थल पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष पांडेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय) आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एवं वैगन) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) सौरभ राठौर, मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक पशुपति नाथ मिश्रा, कोचिंग डिपो अधिकारी/बनारस हरिशंकर कुमार, सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त एन.एम. यादव, सहायक मंडल इंजीनियर (लाइन) मुक्ता सिंह, स्टेशन डायरेक्टर बनारस रामजी यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर.जे. चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.आर. सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. आशीष गुप्ता तथा एनडीआरएफ 11वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट रवि सिंह व निरीक्षक यादव कृष्णा सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं मंडल कार्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) अजय कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ और वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व नियंत्रक उपस्थित रहे। मॉकड्रिल के समापन व समीक्षा के बाद एडीआरएम (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि समुचित प्रबंधन तथा रेलवे व एनडीआरएफ टीम के संयुक्त प्रयासों से राहत, बचाव और रेस्टोरेशन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















