महराजगंज

महराजगंज जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने शुक्रवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने शुक्रवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डीएम ने युवाओं से सीधा संवाद कर लोकतंत्र में मतदान की भूमिका और मताधिकार की ताकत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
8 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील, परिवार और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान केवल नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि मतदान के समय किसी भी दबाव, भय या प्रलोभन में आए बिना स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्णय लें।
डीएम ने विशेष रूप से युवाओं से अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जो युवा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में जॉइंट मजिस्ट्रेट सदर ने भी छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य अजय मिश्रा ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















