महराजगंज

महराजगंज जनपद के यातायात माह नवंबर 2026 के तहत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के यातायात माह नवंबर 2026 के तहत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। श्रीमान क्षेत्राधिकारी यातायात के निर्देशन में नगर क्षेत्र के विभिन्न तिराहों एवं चौराहों के साथ शिकारपुर और सिंदुरिया चौराहे पर यमराज-चित्रगुप्त के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

इस दौरान कलाकारों ने रोचक एवं प्रभावशाली अंदाज में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कई बार लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।



















