महराजगंज

महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़िया और पिपरा नारायण गांव के सिवान में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सिंदुरिया-सिसवा मार्ग के किनारे खेत में धान की कटाई कर रही चेन वाली कंबाइन मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़िया और पिपरा नारायण गांव के सिवान में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सिंदुरिया-सिसवा मार्ग के किनारे खेत में धान की कटाई कर रही चेन वाली कंबाइन मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, पकड़िया बुजुर्ग निवासी शंभू पटेल अपने खेत में राजस्थान से आई कंबाइन मशीन से धान की कटाई करवा रहे थे। कटाई के दौरान चालक मशीन को पीछे कर रहा था। खेत में अधिक नमी और मिट्टी गीली होने के कारण मशीन का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई।
मशीन के पलटते ही आसपास काम कर रहे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर मौके पर दौड़े लोगों ने जब चालक को सुरक्षित बाहर निकलते देखा, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। बाद में कंबाइन मालिक द्वारा मशीन को गड्ढे से बाहर निकालकर सीधा कराने के लिए जेसीबी बुलाने की कवायद शुरू की गई।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
https://t.co/E3IwuDhRrx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026



















