मेरठ-बदायूं मार्ग पर हादसों का खतरा: भाजपा नेता ने सांसद डॉ. भोला सिंह को लिखा पत्र, हर महीने 25-30 दुर्घटनाओं का दावा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ क्षेत्र स्थित मेरठ-बदायूं मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहसंयोजक परवेंद्र देशवाल ने बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ क्षेत्र स्थित मेरठ-बदायूं मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहसंयोजक परवेंद्र देशवाल ने बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है।

17 नवंबर को लिखे इस पत्र में उन्होंने अवगत कराया कि ग्राम धतूरी से डिबाई चौराहे तक आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। पत्र में दावा किया गया है कि इस मार्ग पर हर महीने करीब 25 से 30 दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

हादसों के प्रमुख कारण गिनाते हुए बताया गया है कि सड़क किनारे पटरियों का अभाव है और बिजली के खंभे सड़क के बेहद करीब लगे हैं। साथ ही, पेड़ों की बढ़ती शाखाएं सड़क तक आ गई हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। इसके अलावा, चौराहों और घनी आबादी वाले इलाकों में रिफ्लेक्टर युक्त मजबूत स्पीड ब्रेकर न होने से भी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

परवेंद्र देशवाल ने सांसद से संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द सुधार कार्य कराने की अपील की है, ताकि समय रहते सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज में DPRO श्रेया मिश्रा का धमाकेदार एक्शन! गांव में गंदगी देख भड़कीं, सफाई कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित 3 दिसंबर तक समाधान चाहिए, नहीं तो जिंदगी भर याद रखेंगे कि नौकरी क्या होती है’,DPRO की दोटूक चेतावनी से अधिकारियों में हड़कंप