महराजगंज पुलिस के 8 आरक्षियों ने बढ़ाया जनपद का गौरव, उपनिरीक्षक पद पर हुआ चयन

महराजगंज

महराजगंज मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर महराजगंज पुलिस के 8 आरक्षियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम में जनपद पुलिस में तैनात आठ आरक्षियों का चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर महराजगंज पुलिस के 8 आरक्षियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम में जनपद पुलिस में तैनात आठ आरक्षियों का चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से महराजगंज पुलिस परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।

चयनित आरक्षियों में संदीप कुमार (112 शाखा), प्रिंस कुमार उपाध्याय (थाना कोठीभार), हिमांशु मिश्रा (थाना चौक), विवेक कुमार (थाना पनियरा), संदेश प्रकाश (कोतवाली), अमन अली शाह थाना निचलौल, हिमांशु तिवारी थाना परसामलिक और महिला आरक्षी प्राची सिंह थाना श्यामदेउरवा शामिल हैं।

इस गौरवपूर्ण सफलता पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी चयनित आरक्षियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी के कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन और निरंतर प्रयासों का सुखद परिणाम है।

पुलिस अधीक्षक ने चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा जताई कि उपनिरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी संभालते हुए वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था और आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आरक्षी से उपनिरीक्षक तक का यह सफर अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना है। आठ आरक्षियों की इस सफलता ने न केवल उनके परिवारों, बल्कि पूरे महराजगंज पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज में DPRO श्रेया मिश्रा का धमाकेदार एक्शन! गांव में गंदगी देख भड़कीं, सफाई कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित 3 दिसंबर तक समाधान चाहिए, नहीं तो जिंदगी भर याद रखेंगे कि नौकरी क्या होती है’,DPRO की दोटूक चेतावनी से अधिकारियों में हड़कंप