बुलंदशहर

बुलंदशहर विकासखंड अनूपशहर के ग्राम सिरौरा बांगर स्थित अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल पर मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। इस दौरान विधि-विधान से गौपूजन कर गौवंशों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर विकासखंड अनूपशहर के ग्राम सिरौरा बांगर स्थित अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल पर मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। इस दौरान विधि-विधान से गौपूजन कर गौवंशों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया गया।
ग्राम प्रधान रफीकन खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने गौवंशों को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताया। ग्राम प्रधान ने कहा कि गौवंशों की बेहतर देखभाल और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्राम सचिव गौरव वशिष्ठ ने कहा कि यह पर्व जीवों के प्रति दया और करुणा की प्रेरणा देता है।
इस दौरान ग्रामीणों को गौसेवा के प्रति जागरूक करते हुए आश्रय स्थल के सभी गोवंशों के संवर्धन के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया गया।
माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता, मुआवजे और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी की मांग को लेकर कैमा गांव में ग्रामीणों का धरना जारी
https://t.co/hCeUUaMelS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2026



















