बुलंदशहर प्रशासन में बड़ा फेरबदल: डीएम ने बदले पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र, रविकांत चौबे बने नए एसडीएम सदर

बुलंदशहर

बुलंदशहर की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने बड़ा फेरबदल किया है। डीएम द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत जिले के पांच उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने बड़ा फेरबदल किया है। डीएम द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत जिले के पांच उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार, एसडीएम डिबाई के पद पर तैनात रविकांत चौबे को अब एसडीएम सदर बुलंदशहर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, वर्तमान में एसडीएम सदर का कार्यभार संभाल रहे अंगद यादव को स्थानांतरित कर एसडीएम न्यायिक सिकंदराबाद बनाया गया है। इसी क्रम में एसडीएम न्यायिक सिकंदराबाद नर सिंह नारायण वर्मा को अब एसडीएम न्यायिक खुर्जा के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत एसडीएम न्यायिक स्याना राकेश कुमार मौर्य को एसडीएम डिबाई बनाया गया है। इसके अलावा, एसडीएम स्याना लाल जी विश्वकर्मा को उनके वर्तमान पद पर ही यथावत तैनात रखा गया है, हालांकि प्रशासन ने उनके पास से एसडीएम न्यायिक स्याना का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया है। सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज में DPRO श्रेया मिश्रा का धमाकेदार एक्शन! गांव में गंदगी देख भड़कीं, सफाई कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित 3 दिसंबर तक समाधान चाहिए, नहीं तो जिंदगी भर याद रखेंगे कि नौकरी क्या होती है’,DPRO की दोटूक चेतावनी से अधिकारियों में हड़कंप