गुलावठी के श्री ग्वाल गोपाल गौशाला में धूमधाम से मना गोपाष्टमी पर्व: हवन-पूजन के साथ गूंजे भक्तिमय भजन, गौ सेवा का लिया संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर स्थानीय श्री ग्वाल गोपाल गौशाला में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपाष्टमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर स्थानीय श्री ग्वाल गोपाल गौशाला में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपाष्टमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला परिसर में विधिवत हवन-यज्ञ और गौ-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गौ माता की सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान शिकारपुर से पधारीं भजन गायिका कीर्ति कौशिक और खाटू श्याम मित्र मंडल के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गौ महिमा पर आधारित भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

गोपाष्टमी का पौराणिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को ही भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बाल्यावस्था (छठे वर्ष में प्रवेश करने पर) में पहली बार गौ-चारण लीला आरंभ की थी। जब माता यशोदा ने उन्हें पैरों में जूतियां पहनानी चाहीं, तो कान्हा ने यह कहते हुए मना कर दिया था कि जब तक उनकी गौएं जूतियां नहीं पहनतीं, वे भी नहीं पहनेंगे। इसी पावन स्मृति में हर वर्ष गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

आयोजित हवन व पूजन में मुख्य यजमान के रूप में रॉबिंस गर्ग, हर्ष गोयल और दीपक सिंघल उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल, अजय कंसल, पारित चौधरी, कुलदीप सिंघल, पुनीत सिंघल, नितिन गोयल, मयंक अग्रवाल, निक्कू प्रधान, मधुसूदन अग्रवाल, कुँवर प्रसाद मित्तल, हिमांशु गोयल, पुरु तायल, कार्तिक, अमरीश तेवतिया, राकेश कौशिक, अरुण अग्रवाल, राजीव अग्रवाल सहित महिला श्रद्धालुओं में मीनू गोयल, सोनम गोयल, स्वाति अग्रवाल, मनीषा सिंघल, सीमा गोयल, सूची गर्ग, निधि चौधरी, निशा कंसल, शालिनी अग्रवाल और उमा चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज में DPRO श्रेया मिश्रा का धमाकेदार एक्शन! गांव में गंदगी देख भड़कीं, सफाई कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित 3 दिसंबर तक समाधान चाहिए, नहीं तो जिंदगी भर याद रखेंगे कि नौकरी क्या होती है’,DPRO की दोटूक चेतावनी से अधिकारियों में हड़कंप