जौनपुर

जौनपुर जनपद के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए शासन ने नए जिलाधिकारी की तैनाती कर दी है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत विशेष सचिव, नगर विकास विभाग के पद पर तैनात उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए शासन ने नए जिलाधिकारी की तैनाती कर दी है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत विशेष सचिव, नगर विकास विभाग के पद पर तैनात उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. का तबादला कर दिया गया है।
शासन के आदेश के अनुसार, सैमुअल पॉल एन. को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर अब उमेश मिश्रा जिले की प्रशासनिक कमान संभालेंगे।
नए जिलाधिकारी की तैनाती के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनके सामने विकास योजनाओं को गति देने, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराने और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराने जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां होंगी। अब सभी की निगाहें नए जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने और उनकी प्राथमिकताओं पर टिकी हैं।
माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता, मुआवजे और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी की मांग को लेकर कैमा गांव में ग्रामीणों का धरना जारी
https://t.co/hCeUUaMelS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2026



















