जफराबाद में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

जौनपुर

जौनपुर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सोमवार सुबह जफराबाद कस्बे के नावघाट स्थित आदि गंगा गोमती नदी के तट पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सोमवार सुबह जफराबाद कस्बे के नावघाट स्थित आदि गंगा गोमती नदी के तट पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने नदी के जल में खड़े होकर दूध, जल और पूजन सामग्री के साथ उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया तथा अपने परिवार व संतान के सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

इस पावन अवसर पर नगर पंचायत जफराबाद की ओर से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘सिद्धि विनायक जागरण ग्रुप’ के गायक कलाकारों—शिवम अग्रहरि, योगेंद्र यादव, शिव ज्योति, शनि मौर्य, कुसुमलता, सुजाता शर्मा, अमीषा मौर्या, अनुपम प्रियदर्शी और आशीष चौरसिया ने एक से बढ़कर एक छठ गीतों और भक्ति भजनों की प्रस्तुति देकर ऐसा समां बांधा कि वहां मौजूद श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए।

कार्यक्रम के दौरान जफराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने मंच पर सभी कलाकारों, विशिष्ट अतिथियों और सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने मेला स्थल की स्वच्छता में जुटे सफाई कर्मियों और उनके सुपरवाइजरों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

नगर पंचायत की ओर से घाटों की साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गई थी, वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। इस मौके पर तेज बहादुर गिरी, बृजनंदन स्वरूप, जोगेंद्र निषाद, परवेज कुरैशी, धनंजय मिश्र, वेद प्रकाश, रिजवान खान, रविकांत भग्गू, सौरभ कुमार, ओवैस खान, अजहर राइनी, डॉ. अतुल गुप्ता, चंद्रशेखर सरोज सहित बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज में DPRO श्रेया मिश्रा का धमाकेदार एक्शन! गांव में गंदगी देख भड़कीं, सफाई कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित 3 दिसंबर तक समाधान चाहिए, नहीं तो जिंदगी भर याद रखेंगे कि नौकरी क्या होती है’,DPRO की दोटूक चेतावनी से अधिकारियों में हड़कंप