जनगणना 2027: बुलंदशहर डीएम कुमार हर्ष ने ऑनलाइन पूरी की अपनी ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया, जनपदवासियों से की अभियान से जुड़ने की अपील

बुलंदशहर

बुलंदशहर आगामी जनगणना 2027 के तहत देशभर में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ‘स्व-गणना अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नागरिक घर बैठे आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर लॉगिन कर स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आगामी जनगणना 2027 के तहत देशभर में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ‘स्व-गणना अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नागरिक घर बैठे आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर लॉगिन कर स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने पोर्टल पर अपनी एवं अपने परिवार की स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर अभियान में सहभागिता की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक se.census.gov.in पर जाकर अपनी और अपने परिवार की स्व-गणना अवश्य करें। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल माध्यम से कम समय में अत्यंत सरलतापूर्वक सही व सटीक सूचना उपलब्ध कराई जा सकती है।

ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद नागरिक को एक विशिष्ट ‘स्व-गणना आईडी’ (SE ID) प्राप्त होगी, जिसे घर पर सर्वे के लिए आने वाले प्रगणक को दिखाना अनिवार्य होगा। डीएम ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक का योगदान राष्ट्रहित के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज में DPRO श्रेया मिश्रा का धमाकेदार एक्शन! गांव में गंदगी देख भड़कीं, सफाई कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित 3 दिसंबर तक समाधान चाहिए, नहीं तो जिंदगी भर याद रखेंगे कि नौकरी क्या होती है’,DPRO की दोटूक चेतावनी से अधिकारियों में हड़कंप