संभल में महिला प्रधान के पति ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, शव से लिपटकर रोई पत्नी

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ग्राम प्रधान के पति ने घर के अंदर खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ग्राम प्रधान के पति ने घर के अंदर खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। पति का शव देख पत्नी बदहवास होकर शव से लिपटकर फफक-फफक कर रो पड़ी।

जानकारी के अनुसार, मृतक प्रधानपति सोमवार रात करीब 9:15 बजे अपने घर लौटे थे। घर लौटने के बाद वे सीधे अपने कमरे में चले गए। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की तेज आवाज आई।

गोली की आवाज सुनकर किचन में खाना बना रही प्रधान पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य तुरंत दौड़कर कमरे की तरफ पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई; प्रधानपति खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे और उन्होंने अपनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण