वाराणसी

वाराणसी काशी के एक होटल में प्रेम-प्रसंग और शादी के विवाद को लेकर एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां 20 साल के एक युवक ने होटल के कमरे में अपनी 23 साल की ब्यूटीशियन साली की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी काशी के एक होटल में प्रेम-प्रसंग और शादी के विवाद को लेकर एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां 20 साल के एक युवक ने होटल के कमरे में अपनी 23 साल की ब्यूटीशियन साली की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवक ने खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक और उसकी साली ने वाराणसी के एक होटल में पति-पत्नी बनकर कमरा बुक किया था और दोनों वहां ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथ सिंदूर लेकर पहुंचा था और साली पर शादी करने का दबाव बना रहा था।
युवती द्वारा शादी से साफ इनकार किए जाने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद गुस्से में आकर युवक ने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। उसने पहले धारदार हथियार से युवती का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद फंदे से झूल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता, मुआवजे और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी की मांग को लेकर कैमा गांव में ग्रामीणों का धरना जारी
https://t.co/hCeUUaMelS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2026



















