सिद्धार्थनगर में युवक को घेरकर पीटा, बचाने आई बहन से भी मारपीट: पुराने विवाद में लाठी-डंडों से हमला, 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के कुसम्हर गांव में पुराने आपसी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। जब युवक की बहन उसे बचाने के लिए बीच-बचाव करने आई, तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के कुसम्हर गांव में पुराने आपसी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। जब युवक की बहन उसे बचाने के लिए बीच-बचाव करने आई, तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कुसम्हर गांव में पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने युवक को रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। भाई की चीख-पुकार सुनकर जब उसकी बहन उसे बचाने दौड़ी, तो आरोपियों ने उसके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिश्रौलिया थाना पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर नौ आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण