बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड के पास मिला युवक का शव: विवाद के बाद तीन दिन से बहन के घर रह रही थी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

बिजनौर

बिजनौर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास सोमवार रात सड़क किनारे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास सोमवार रात सड़क किनारे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में युवक के शरीर पर बाहर से चोट का कोई निशान नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात सड़क किनारे एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जब जांच की तो युवक मृत पाया गया। आसपास के लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त की गई।

परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक का कुछ दिन पहले अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसी के चलते उसकी पत्नी पिछले तीन दिनों से अपनी बहन के घर रह रही थी। फिलहाल, मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण