अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: बिजनौर के जसपुर-भूतपुरी मार्ग पर हुआ भीषण हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बिजनौर

बिजनौर जनपद के जसपुर-भूतपुरी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के जसपुर-भूतपुरी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मदपुर राजौरी गांव निवासी फुरकान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, फुरकान किसी काम से जसपुर गए थे और वहां से बाइक द्वारा अपने गांव मोहम्मदपुर राजौरी लौट रहे थे। रास्ते में जसपुर-भूतपुरी मार्ग पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण