महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कैमा में हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कैमा में हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण धरने पर बैठकर बिजली विभाग और सरकार से पीड़ित परिवार के बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी लेने की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि जिन बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया है, उनकी पढ़ाई-लिखाई, भरण-पोषण और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी सरकार एवं बिजली विभाग उठाए। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मासूम बच्चों का भविष्य अंधकारमय न हो।
ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर जिन बच्चों ने एक ही हादसे में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया, उनके भविष्य की जिम्मेदारी अब कौन लेगा? इसी मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर डटे हुए हैं।
फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हैं।
UP IAS-PCS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS और 4 PCS अफसरों के तबादले; वाराणसी-कानपुर के कमिश्नर व 6 जिलों के जिलाधिकारी बदले
https://t.co/nji5Uob4k8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 16, 2026



















