धानी बाजार

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कानापार धानी बाजार स्थित राप्ती नदी छठ घाट पर रविवार को लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिमय।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कानापार धानी बाजार स्थित राप्ती नदी छठ घाट पर रविवार को लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। पारंपरिक छठ गीतों और छठी मइया के जयकारों से पूरा राप्ती तट गूंजायमान रहा।
महापर्व के अवसर पर सुबह से ही राप्ती नदी घाट पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी व्रती महिलाओं ने नदी के पावन जल में खड़े होकर विधि-विधान से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और क्षेत्र की खुशहाली की मंगलकामना की।
पर्व को लेकर ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। घाट की आकर्षक साज-सज्जा और प्रकाश व्यवस्था ने छठ की छटा में चार चांद लगा दिए। स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं की सक्रियता से घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई, और पूरे क्षेत्र में भाईचारे, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपनी प्रेमी से शादी करने की अजीब और खतरनाक जिद को लेकर सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी! टॉवर की ऊंचाई पर युवती को इस तरह देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल https://t.co/BcYAwDsB1U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2026



















