निचलौल

महराजगंज जनपद में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आज रविवार को निचलौल नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आज रविवार को निचलौल नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगर के विभिन्न वार्डों में स्थित छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक छठ गीतों के बीच व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस रही मुस्तैद
छठ महापर्व को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी योगेंद्र राय अपनी पुलिस टीम के साथ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी करते नजर आए।
नगर पंचायत प्रशासन ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय दिखा। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया, अधिशासी अधिकारी (ईओ) विकास कुमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार मद्धेशिया तथा नगर के समस्त सभासद विभिन्न छठ घाटों पर मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया।
कुल मिलाकर, छठ महापर्व के दौरान पूरे निचलौल नगर में आस्था, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपनी प्रेमी से शादी करने की अजीब और खतरनाक जिद को लेकर सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी! टॉवर की ऊंचाई पर युवती को इस तरह देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल https://t.co/BcYAwDsB1U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2026



















