फरेंदा

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा निरनामपूर्वी के टोला जमुहार खुर्द स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध फूलमती माता मंदिर परिसर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं और व्रतियों का विशाल मेला लगा रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा निरनामपूर्वी के टोला जमुहार खुर्द स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध फूलमती माता मंदिर परिसर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं और व्रतियों का विशाल मेला लगा रहा। पारंपरिक छठ गीतों और भक्तिमय माहौल के बीच बड़ी संख्या में माताओं और बहनों ने सूर्य उपासना की।
छठ महापर्व को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और छठी मइया व भगवान भास्कर से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
मेले में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर के बाहर सजी अस्थायी दुकानों पर बच्चों ने खिलौनों और मिठाइयों का आनंद लिया। स्थानीय ग्रामीणों और आयोजन समिति के सहयोग से श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा गया, जिससे पूरा क्षेत्र छठ मइया के जयकारों से गूंज उठा।
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपनी प्रेमी से शादी करने की अजीब और खतरनाक जिद को लेकर सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी! टॉवर की ऊंचाई पर युवती को इस तरह देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल https://t.co/BcYAwDsB1U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2026



















