परतावल

महराजगंज जनपद में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत परतावल स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर के ऐतिहासिक सरोवर तट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत परतावल स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर के ऐतिहासिक सरोवर तट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने और छठी मइया की पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु सरोवर तट पर पहुंचे। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की मौजूदगी और पारंपरिक छठ गीतों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए परतावल चौकी पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आई। चौकी पुलिस के जवानों ने सरोवर तट और मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की व्यवस्था संभाली। पुलिसकर्मी लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी करते रहे और व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में पूजा संपन्न कराने में सहयोग करते दिखे।
महापर्व के दौरान प्राचीन सरोवर का तट आस्था, विश्वास और लोक परंपरा का प्रमुख केंद्र बना रहा। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपनी प्रेमी से शादी करने की अजीब और खतरनाक जिद को लेकर सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी! टॉवर की ऊंचाई पर युवती को इस तरह देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल https://t.co/BcYAwDsB1U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2026



















