औरैया पुलिस ने किया लूट का खुलासा: बाइक सवार दंपती से पर्स छीनने वाले तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार; तमंचा, नकदी व जेवरात बरामद

औरैया

औरैया जनपद के बिधूना थाना बिधूना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिनदहाड़े बाइक सवार दंपती से पर्स लूटने की वारदात का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना थाना बिधूना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिनदहाड़े बाइक सवार दंपती से पर्स लूटने की वारदात का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पर्स, मोबाइल फोन, चांदी (सफेद धातु) की तोड़िया, 4,200 रुपये नकद, अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।

क्या था पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, उडेलापुर निवासी सुरेश कुमार बीते 13 नवंबर को अपनी पत्नी के साथ बाइक से अछल्दा जा रहे थे। दोपहर करीब 2:40 बजे जब वे रुरुगंज स्थित सिद्ध विनायक गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी पत्नी के हाथ से झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बिधूना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। 14 नवंबर को मुखबिर की सटीक सूचना पर संयुक्त टीम ने चिरकुआ पुलिया के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की और तीनों संदिग्धों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजीव उर्फ संजू यादव (निवासी सुल्तानपुर, थाना ऐरवाकटरा), अंकित कुमार (निवासी गुजरीपुर, थाना कुदरकोट) और अजय कुमार उर्फ भोलू राठौर (निवासी दोबा, थाना ऐरवाकटरा) के रूप में हुई है।

सामान बेचने बेला जा रहे थे लुटेरे

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि लूटे गए पर्स में 8,000 रुपये नकद थे, जिनमें से कुछ रकम उन्होंने खर्च कर दी थी, जबकि शेष 4,200 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आरोपी लूटे गए मोबाइल और जेवरात को बेचने के लिए बेला की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा, दो कारतूस, लूटा गया पर्स, मोबाइल फोन, एक जोड़ी सफेद धातु की तोड़िया और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने मामले में बरामदगी से संबंधित धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। मुख्य आरोपी संजीव उर्फ संजू पर चोरी व आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एक और अलग मुकदमा दर्ज किया है। अन्य दोनों आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.