ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अपहरण के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अपहरण के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद भर में वांछित और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में ठूठीबारी पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी थी।
बीती रात 14 नवंबर करीब 10:45 बजे पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि मामले का वांछित आरोपी ठूठीबारी बस स्टैंड के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त एजाज खान पुत्र अब्दुल गफ्फार उर्फ गुड्डू खान (निवासी आराजी बैरिया, थाना ठूठीबारी, उम्र 19 वर्ष) को मौके से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ ठूठीबारी कोतवाली में मु.अ.सं. 151/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 137(2), 351(3), 352, 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत था और वह तभी से फरार चल रहा था।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, कांस्टेबल बलवंत यादव और कांस्टेबल राहुल गुप्ता शामिल रहे।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अफसरों के तबादले https://t.co/eK7E1tibbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2026



















