निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमी से शादी करने की जिद में एक युवती हाई-वोल्टेज ड्रामा करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमी से शादी करने की जिद में एक युवती हाई-वोल्टेज ड्रामा करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर की ऊंचाई पर देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, युवती निचलौल थाना क्षेत्र के बैठालिया गांव की निवासी बताई जा रही है। परिजनों या प्रेमी पक्ष से किसी बात को लेकर नाराज युवती शादी की मांग पर अड़ गई और देखते ही देखते गांव के पास स्थित एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल इसकी सूचना निचलौल पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर निचलौल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टावर की ऊंचाई को देखते हुए किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए लाउडस्पीकर और संवाद के जरिए युवती को काफी देर तक समझाया-बुझाया और उसकी मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार युवती नीचे उतरने को राजी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे सकुशल नीचे उतार लिया और अपने साथ थाने ले गई। युवती के सुरक्षित उतरने के बाद पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अफसरों के तबादले https://t.co/eK7E1tibbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2026



















