फरेंदा

महराजगंज जनपद के लोक आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ को सकुशल, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लोक आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ को सकुशल, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने फरेंदा स्थित प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर जमीनी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े तमाम इंतजामों की समीक्षा की।
श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम
स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व के अवसर पर घाटों पर बड़ी संख्या में व्रतियों और श्रद्धालुओं का आगमन होता है, ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समय रहते घाटों की समुचित साफ-सफाई, संपर्क मार्गों की मरम्मत, पर्याप्त रोशनी (लाइटिंग) तथा गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग व चेतावनी संकेतक लगाने की व्यवस्था शत-प्रतिशत दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे तहसील स्तरीय अधिकारी
जिलाधिकारी के इस निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय, तहसीलदार फरेंदा वशिष्ठ वर्मा सहित तहसील प्रशासन व संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026



















