महराजगंज:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ संगठनात्मक सफर, भाजपा में बूथ अध्यक्ष से लेकर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तक का सफर तय किया,तीन दशकों से अधिक समय से संगठन और समाज के प्रति समर्पित हैं दुर्गा प्रसाद गुप्त।

ठूठीबारी

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर स्थित महराजगंज जनपद के ठूठीबारी निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्त को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में पुनः क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, गोरखपुर क्षेत्र का दायित्व प्रदान किए जाने से क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर स्थित महराजगंज जनपद के ठूठीबारी निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्त को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में पुनः क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, गोरखपुर क्षेत्र का दायित्व प्रदान किए जाने से क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। उनकी इस संगठनात्मक उपलब्धि को क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव के रूप में देखा जा रहा है।

स्वर्गीय रामप्रित के सुपुत्र दुर्गा प्रसाद गुप्त का संगठनात्मक सफर वर्ष 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सदस्यता ग्रहण करने के साथ शुरू हुआ। राजनीति शास्त्र में परास्नातक शिक्षा प्राप्त श्री गुप्त ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर ठूठीबारी से ग्रहण की तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग भी पूर्ण किया है।

विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ लंबा संगठनात्मक सफर

वर्ष 1992 से 1997 तक अभाविप में कक्षा प्रमुख, कॉलेज प्रमुख, नगर प्रमुख एवं तहसील प्रमुख जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। इसके बाद 1997 से 2003 तक जिला प्रमुख, महराजगंज के रूप में संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाई। वर्ष 2003 से 2006 तक काशी प्रांत की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे।

भाजपा और भाजयुमो में बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष तक का सफर

भारतीय जनता पार्टी में वर्ष 1997 में बूथ संख्या एक के बूथ अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 1999 में ठूठीबारी के 33 बूथों के सेक्टर प्रमुख बनाए गए। वर्ष 2002 में मंडल महामंत्री तथा 2005 में जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में कार्य किया।

युवा मोर्चा में वर्ष 2012 से 2015 तक जिला महामंत्री और वर्ष 2016 से 2019 तक भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का दायित्व निभाया। इसके बाद भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में क्षेत्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली। वर्ष 2020 से लगातार संगठन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अब पुनः क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र का दायित्व प्राप्त हुआ है।

संगठनात्मक अनुभव और चुनावी प्रबंधन में भी रही महत्वपूर्ण भूमिका

दुर्गा प्रसाद गुप्त ने संगठन के विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। सीमा जागरण मंच में ब्लॉक संयोजक के रूप में कार्य किया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता की। भाजपा के नौतनवा नगर मंडल प्रभारी भी रहे।

वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में खड्डा विधानसभा के प्रभारी के रूप में चुनावी प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली। जून-जुलाई 2024 में भाजपा के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित रानी लक्ष्मीबाई मंडल में अल्पकालिक विस्तारक के रूप में कार्य किया।

इसके अतिरिक्त विकसित भारत संकल्प यात्रा के 45 दिवसीय अभियान में 90 ग्राम सभाओं में मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जीर्णोद्धार अभियान में नगर प्रमुख का दायित्व निभाया। जनपद सिद्धार्थनगर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी तथा जनपद कुशीनगर में भाजपा सदस्यता अभियान समिति के जिला प्रभारी के रूप में भी संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाई।

सामाजिक और पर्यावरणीय अभियानों में भी सक्रिय सहभागिता

संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ दुर्गा प्रसाद गुप्त सामाजिक सरोकारों, जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं नशा उन्मूलन जैसे अभियानों में भी सक्रिय सहभागिता करते रहे हैं। हाल ही में पर्यावरण जल संरक्षण नशा उन्मूलन जन जागरण यात्रा 2026 के तहत सोहगीबरवा, बैठवलिया, गड़ौरा बाजार, कड़जा, लोहरौली एवं ठूठीबारी में आयोजित वृक्षारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रमों में भी उन्होंने सहभागिता की तथा लोगों को नशे से दूर रहने और पौधों के संरक्षण का संदेश दिया।

पूर्वजों की धरती से क्षेत्रीय नेतृत्व तक का सफर

हिमालय की तलहटी और भारत-नेपाल सीमा की पावन धरती ठूठीबारी को अपनी जन्मभूमि मानने वाले दुर्गा प्रसाद गुप्त अपनी संगठनात्मक यात्रा में क्षेत्र के वरिष्ठजनों, युवाओं, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों के सहयोग एवं आशीर्वाद को महत्वपूर्ण मानते हैं। बूथ स्तर से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करना उनकी लंबी संगठनात्मक यात्रा को दर्शाता है।

पुनः क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर ठूठीबारी सहित निचलौल, नौतनवा, सिसवा और आसपास के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में प्रसन्नता है। लोगों का मानना है कि स्थानीय स्तर से संगठन में आगे बढ़कर क्षेत्रीय जिम्मेदारी प्राप्त करना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

दुर्गा प्रसाद गुप्त ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करेंगे तथा पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के साथ संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

 

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.