जौनपुर: सीएचसी नेहरूनगर सिरकोनी में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की मौत का आरोप, आक्रोशित परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर किया हंगामा; स्वास्थ्य कर्मियों पर पैसे मांगने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सिरकोनी

जौनपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नेहरूनगर, सिरकोनी में नवजात की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नेहरूनगर, सिरकोनी में नवजात की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद शुक्रवार को आक्रोशित परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन पर ऑक्सीजन उपलब्ध न होने, लापरवाही बरतने और अवैध रूप से पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

मुंह से सांस देते हुए बाइक से शहर ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में हुई मौत

जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी राजकुमार बनवासी की पत्नी अंजली देवी को गुरुवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। जिसके बाद वह अपनी सास रेनू देवी और गांव की आशा कार्यकर्ता के साथ प्रसव के लिए सीएचसी नेहरूनगर सिरकोनी पहुंची थीं।

सास रेनू देवी का आरोप है कि

स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद चिकित्सक ने सामान्य (नॉर्मल) डिलीवरी होने की बात कही थी, जिसके बाद अंजली ने एक पुत्र को जन्म दिया।

प्रसव के कुछ ही देर बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। आरोप है कि चिकित्सक ने कहा कि बच्चे को ऑक्सीजन की जरूरत है और स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है।

परिजनों के मुताबिक, चिकित्सक ने बच्चे को मुंह से ऑक्सीजन (सांस) देते हुए शहर के किसी अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन नवजात को बाइक से लेकर शहर के अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसके अतिरिक्त, परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर 500 रुपये मांगने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने आरोपों को बताया निराधार, पुलिस को दी गई तहरीर

नवजात की मौत से आक्रोशित परिजन शुक्रवार को सीएचसी नेहरूनगर पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.