गड़वार

बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या एवं मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे पांच नामजद वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या एवं मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे पांच नामजद वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
घर पर दबिश देकर पुलिस टीम ने पांचों आरोपियों को दबोचा
गड़वार थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 316/2026 (धारा 191(2), 352, 351(3), 324(4), 296(बी), 115(2), 110 एवं 105 बीएनएस) के तहत नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:45 बजे थाना गड़वार के उपनिरीक्षक (उ.नि.) बांक बहादुर सिंह ने मय हमराह पुलिस बल के साथ ग्राम रतसड़ कलाँ में आरोपियों के घर पर दबिश देकर पांचों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निम्नलिखित रूप से हुई है (सभी निवासी वार्ड नंबर-4, ग्राम रतसड़ कलाँ, थाना गड़वार, जनपद बलिया):
देवनाथ राजभर (पुत्र स्व. खेदन राजभर, उम्र करीब 60 वर्ष)
नितेश कुमार राजभर (पुत्र देवेन्द्र राजभर, उम्र करीब 24 वर्ष)
कृष्णा कुमार (पुत्र चन्द्रशेखर राजभर, उम्र करीब 22 वर्ष)
सरस्वती देवी (पत्नी प्रेमचन्द्र राजभर, उम्र करीब 50 वर्ष)
चन्दा देवी (पत्नी देवनाथ राजभर, उम्र करीब 58 वर्ष)
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय भेज दिया है।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026



















