डिबाई

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली डिबाई पुलिस ने क्षेत्र के गांव उदयपुर कला में हुए खूनी संघर्ष के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली डिबाई पुलिस ने क्षेत्र के गांव उदयपुर कला में हुए खूनी संघर्ष के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही व कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे और एक फावड़ा (आलाकत्ल) भी बरामद किया है।
पंचमुखी चौराहे से मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंचमुखी चौराहे के पास घेराबंदी कर सातों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बादाम सिंह, विष्णु, राहुल, सागर, प्रीति, सपना और रानी (सभी निवासी ग्राम उदयपुर कला, थाना डिबाई) के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गांव में हुए खूनी संघर्ष के संबंध में इन सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026



















