बागपत

बागपत जनपद में दीपावली की रात्रि को जनपद के गोपालपुर खड़ाना गांव में पटाखे छुड़ाने के विवाद के दौरान राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ तोमर पर जानलेवा हमला कर उन्हें गोली मारने वाले दोनों फरार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में दीपावली की रात्रि को जनपद के गोपालपुर खड़ाना गांव में पटाखे छुड़ाने के विवाद के दौरान राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ तोमर पर जानलेवा हमला कर उन्हें गोली मारने वाले दोनों फरार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है। रमाला थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह बूढ़पुर रेलवे स्टेशन मार्ग पर हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी धीरज और उसके भाई प्रवीण तोमर उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी धीरज पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।
गन्ने के खेत में छिपकर भागने की फिराक में थे दोनों इनामी बदमाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमाला पुलिस को शुक्रवार सुबह मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि 10-10 हजार रुपये के इनामी दोनों वांछित आरोपी बूढ़पुर रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर स्थित एक ट्यूबवेल के पीछे छिपे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की।
खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी धीरज गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। वहीं, उसका भाई प्रवीण उर्फ मोनू पास के गन्ने के खेत में घुसकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने सघन घेराबंदी और कांबिंग अभियान चलाकर उसे भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।
अवैध तमंचे व कारतूस बरामद, धीरज का रहा है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त 315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल धीरज को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुख्य आरोपी धीरज शातिर अपराधी है और उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित पूर्व में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
दीपावली की रात पटाखे के विवाद में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
गौरतलब है कि यह सनसनीखेज वारदात बीते 08 नवंबर (दीपावली की रात) को थाना रमाला क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव में घटित हुई थी। पटाखे छुड़ाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया था। आरोप है कि धीरज और उसके भाई प्रवीण ने तमंचों से फायरिंग करते हुए राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ कुमार (तोमर) को गोली मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले में सौरभ के भाई विनीत के सिर पर भी डंडे से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया था। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026



















