घघसरा बाजार

गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित ‘विजय इलेक्ट्रॉनिक’ की दुकान में मंगलवार रात हुए भीषण अग्निकांड से पीड़ित दुकानदार की मदद के लिए समाजसेवी और शिक्षाविद् आगे आने लगे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित ‘विजय इलेक्ट्रॉनिक’ की दुकान में मंगलवार रात हुए भीषण अग्निकांड से पीड़ित दुकानदार की मदद के लिए समाजसेवी और शिक्षाविद् आगे आने लगे हैं। इस कठिन घड़ी में बृहस्पतिवार को ग्राम डुमरी निवासी पूर्व प्रधान एवं पीजी ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक डॉ. प्रभाकर वर्धन राज उर्फ नीटू भैया ने पीड़ित दुकानदार दिनेश मौर्य को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने उनके इस मानवीय कदम की भूरि-भूरि सराहना की।
भीषण आग में जीवन भर की पूंजी हो गई थी खाक
गौरतलब है कि मंगलवार रात घघसरा बाजार स्थित दिनेश मौर्य की दुकान ‘विजय इलेक्ट्रॉनिक’ में अचानक आग लग गई थी। इस भयावह अग्निकांड में दुकान के भीतर रखा लगभग करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। दुकानदार की जीवन भर की जमा-पूंजी देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गई, जिसके बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
दुख की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जा सकता पीड़ित परिवार
आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए समाजसेवी डॉ. प्रभाकर वर्धन राज ने कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। यह दुकान ही उनके परिवार की जीविका का एकमात्र सहारा थी। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों और व्यापारियों से अपील की कि सभी को आगे आकर पीड़ित की यथासंभव मदद करनी चाहिए, ताकि यह परिवार फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो सके।
इसके साथ ही डॉ. प्रभाकर ने स्थानीय प्रशासन से भी पीड़ित दुकानदार का आकलन कर उचित सरकारी मुआवजा दिलाने की पुरजोर मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
महराजगंज : राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई में मिला शव। https://t.co/MnPxWgsh3O
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2026



















