जौनपुर

जौनपुर जनपद में चल रहे यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त है। । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में चल रहे यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त है। गुरुवार को यातायात पुलिस ने जिले के प्रमुख चौराहों, तिराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 2351 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 12 वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, मानक के विपरीत शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगाकर चल रहे पांच वाहनों से मौके पर ही फिल्म उतरवाई गई।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चला व्यापक अभियान
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस की विभिन्न टीमों ने जनपद भर में चेकिंग अभियान संचालित किया।
अभियान के दौरान निम्नलिखित उल्लंघनों पर विशेष रूप से प्रवर्तन कार्रवाई की गई:
बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और बिना बीमा के वाहन संचालन
बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) के सड़क पर दौड़ते वाहन
बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहन
दोपहिया वाहन पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) और बिना हेलमेट यात्रा
पंपलेट और लाउडस्पीकर के माध्यम से किया गया जागरूक
प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ यातायात पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस कर्मियों ने लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर तथा हैंडबिल व पंपलेट वितरित कर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ पढ़ाया।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और नशे की हालत में ड्राइविंग से बचें। साथ ही वाहनों के शीशों पर काली फिल्म न लगाने तथा हूटर, सायरन व प्रेशर हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
महराजगंज जनपद के #बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत #धानी स्थित राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और घाट पर बरती गई घोर लापरवाही के चलते एक 30 वर्षीय युवक नदी के गहरे पानी में समा गया https://t.co/VU2H2mY0zg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2026



















