महराजगंज: राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक रमेश का शव बरामद, कैंपियरगंज क्षेत्र के भरगाई में मिला शव; धानी के खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी स्थित खड़खड़िया पुल के समीप राप्ती नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे युवक रमेश का शव बरामद कर लिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी स्थित खड़खड़िया पुल के समीप राप्ती नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे युवक रमेश का शव बरामद कर लिया गया है। युवक का शव घटनास्थल से काफी दूर गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरगाई के पास नदी में मिला। शव मिलने की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पिछले कई घंटों से सलामती की दुआ मांग रहे परिजनों की आखिरी उम्मीद भी टूट गई और घर का चिराग बुझने से पूरे गांव में मातम पसर गया।

विसर्जन के दौरान गहरे पानी में समा गया था रमेश

गौरतलब है कि बीते दिनों बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी स्थित खड़खड़िया पुल के पास राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान ग्रामसभा नौसागर के सुखचैनपुर निवासी रमेश (पुत्र रामदवन) गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए थे। हादसे के बाद से ही स्थानीय पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम लगातार नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही थी। परिजन और ग्रामीण भी नदी तट पर टकटकी लगाए उनकी तलाश में जुटे हुए थे।

कैंपियरगंज के भरगाई में बरामद हुआ शव, परिजनों में मचा कोहराम
तलाश अभियान के दौरान युवक का शव बहते हुए गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरगाई गांव के पास राप्ती नदी में उतराता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया, जिसकी शिनाख्त लापता रमेश के रूप में हुई।

शव बरामद होने की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता व अन्य पारिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.