बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम वीरपुर में गुरुवार, 12 तारीख को रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम वीरपुर में गुरुवार, 12 तारीख को रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। रात करीब सात बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर आयोजित मेले में हजारों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के गांवों से आए लोग शामिल हुए। पूरे मैदान में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
रामलीला अध्यक्ष सुरेश बघेल और ग्राम प्रधान दीपक बघेल सहित अन्य आयोजकों ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। मेले में मां काली की आकर्षक झांकियों सहित कई धार्मिक झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। बच्चों और परिवारों ने मेले में लगी दुकानों का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान जूनियर हेलमेट मैन जय भगवान सिंह ने लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की और रक्तदान के महत्व के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों से बचा जा सकता है और रक्तदान जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में मददगार साबित होता है।
रावण दहन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। यह आयोजन भगवान श्रीराम की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। रावण का पुतला जलाकर लोगों को अहंकार, अन्याय और बुराई का त्याग करने का संदेश दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए अनूपशहर कोतवाली की रूपवास चौकी के प्रभारी अखिलेश कुमार यादव अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर तैनात रहे। पुलिस की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
महराजगंज जनपद के #बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत #धानी स्थित राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और घाट पर बरती गई घोर लापरवाही के चलते एक 30 वर्षीय युवक नदी के गहरे पानी में समा गया https://t.co/VU2H2mY0zg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2026



















