बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण अंचलों में गुरुवार दोपहर मां भद्रकाली की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा परंपरागत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण अंचलों में गुरुवार दोपहर मां भद्रकाली की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा परंपरागत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। घंटों की ध्वनि, शंखनाद और मां काली के गगनभेदी जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से भ्रमण करने के पश्चात शोभायात्रा पश्चिमी छोर पर स्थित साहब के शिवालय पोखरे पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
तीन स्थानों पर स्थापित की गई थीं प्रतिमाएं, नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी यात्रा
बृजमनगंज नगर पंचायत सहित क्षेत्र में मां भद्रकाली की कुल तीन प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं
कोल्हुई बैरियर तिराहा: यहां ‘मां भद्रकाली शक्ति संगठन, बृजमनगंज’ की ओर से वर्षों से मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है। गुरुवार को दिलीप चौधरी ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
नारायनपुर व खुशहालजोत: दूसरी प्रतिमा नगर पंचायत के भगत सिंह नगर वार्ड स्थित नारायनपुर में तथा तीसरी प्रतिमा ग्रामीण क्षेत्र खुशहालजोत में स्थापित की गई थी।
कई दिनों तक चले पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद गुरुवार को विसर्जन से पूर्व सभी प्रतिमाओं की सामूहिक शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूजा पंडाल से प्रारंभ होकर कोल्हुई रोड, सहजनवा बाबू रोड, गल्ला मंडी, रेलवे स्टेशन रोड और धानी रोड सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उसका रोड स्थित साहब के शिवालय पोखरे पर संपन्न हुई।
मनोहारी झांकियों और अखाड़े के हैरतअंगेज करतबों ने बांधा समां
शोभायात्रा के दौरान राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव और मनोहारी झांकियां श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकारों ने आकर्षक नृत्य और धार्मिक प्रस्तुतियों से नगरवासियों का मन मोह लिया। वहीं, यात्रा के साथ चल रहे अखाड़े के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। शोभायात्रा में नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उतारी आरती
इस पावन अवसर पर आनंदनगर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, बृजमनगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर और योगेंद्र यादव ने मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। वहीं, शोभायात्रा के गल्ला मंडी पहुंचने पर पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने भी मां भद्रकाली का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में जितेंद्र शर्मा, विवेकानंद तिवारी, प्रिंस चौधरी, रवि वर्मा, अमित जायसवाल, राजन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल, आर्यन जायसवाल, गणेश गुप्ता, मोहित वर्मा, लालचन्द जायसवाल, मनोज जायसवाल, आस्था जायसवाल, झिनक विश्वकर्मा, एडवोकेट अभिजीत सिंह और विनय तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
सीओ और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
शोभायात्रा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीप शिखा वर्मा और थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स ने नगर के विभिन्न चौराहों, विसर्जन मार्गों और पोखरे पर मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
महराजगंज जनपद के #बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत #धानी स्थित राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और घाट पर बरती गई घोर लापरवाही के चलते एक 30 वर्षीय युवक नदी के गहरे पानी में समा गया https://t.co/VU2H2mY0zg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2026



















