औरैया

औरैया जनपद में दीपावली की खुशियां समाज के उपेक्षित, असहाय एवं निराश्रित बुजुर्गों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को औरैया पुलिस की मानवीय व संवेदनशील पहल देखने को मिली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में दीपावली की खुशियां समाज के उपेक्षित, असहाय एवं निराश्रित बुजुर्गों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को औरैया पुलिस की मानवीय व संवेदनशील पहल देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती स्वयं कोतवाली औरैया क्षेत्र अंतर्गत स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां निवासरत वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों के बीच मिठाई व पर्यावरण अनुकूल ‘ग्रीन क्रैकर्स’ (हरित पटाखे) वितरित कर दीपोत्सव का उल्लास साझा किया।
संवाद कर जाना कुशलक्षेम, स्वस्थ जीवन की दी शुभकामनाएं
वृद्धाश्रम भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना, उनके स्वास्थ्य व आश्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। एसपी ने सभी को दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु, सुखमय एवं निरोगी जीवन की मंगलकामना की। जिले के पुलिस मुखिया को अपने बीच पाकर और उनसे आत्मीय सम्मान पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
त्योहार के उल्लास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा वृद्धजनों को हरित पटाखों का वितरण किया गया। उन्होंने आम जनमानस को भी प्रेरित किया कि वे प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित वातावरण में हरित पटाखों का ही सीमित उपयोग करें, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
औरैया पुलिस की इस संवेदनशील पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, असहाय और एकाकी जीवन जी रहे वरिष्ठ नागरिकों को यह विश्वास दिलाना रहा कि वे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और पुलिस-प्रशासन सदैव उनके सुख-दुख में सहभागी है। त्योहार के अवसर पर खाकी का यह मानवीय चेहरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और नागरिकों द्वारा इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
यूपी में चुनावी मौसम चल रहा है…पहले IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया… फिर अब PCS अधिकारी अनुपमा ने इस्तीफा दे दिया है https://t.co/pqG4krk5Z5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026


















