खनुआ

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 66वीं बटालियन के एक जवान ने शनिवार देर रात ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 66वीं बटालियन के एक जवान ने शनिवार देर रात ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की तेज आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। साथी जवान तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जवान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से सीमा चौकी और सुरक्षा बलों में शोक का माहौल व्याप्त है।
खनुआ बॉर्डर आउट पोस्ट पर तैनात था जवान
मृतक जवान की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के मूल निवासी मंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह एसएसबी की 66वीं वाहिनी के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र स्थित खनुआ पोस्ट पर तैनात थे। घटना शनिवार देर रात करीब 1:40 बजे की बताई जा रही है, जब वह सीमा पर संतरी ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान उन्होंने अचानक अपनी सर्विस राइफल से खुद पर फायर कर लिया।
बड़े भाई के निधन के बाद से गहरे अवसाद में थे मंजीत
विभागीय सूत्रों और साथी जवानों के अनुसार, करीब ढाई महीने पहले जवान मंजीत के बड़े भाई का आकस्मिक निधन हो गया था। इस पारिवारिक वज्रपात के बाद से वह गहरे मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे थे। वह अपने घर गए हुए थे और बीती 3 अक्टूबर को ही छुट्टी समाप्त कर वापस अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। शनिवार रात ड्यूटी के दौरान उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
अधिकारियों ने परिजनों को दी सूचना, जांच में जुटा प्रशासन
गोली चलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक विधिक व पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा जवान के परिजनों को घटना की दुखद सूचना दे दी गई है। उच्चाधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत विभागीय व पुलिस स्तर पर गहनता से जांच की जा रही है।
यूपी में चुनावी मौसम चल रहा है…पहले IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया… फिर अब PCS अधिकारी अनुपमा ने इस्तीफा दे दिया है https://t.co/pqG4krk5Z5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026

















