महराजगंज

महराजगंज जनपद में प्रकाश पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में प्रकाश पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की है।
‘आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ मनाएं त्योहार’: डीएम
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हमारे पारंपरिक पर्व समृद्ध भारतीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और सामाजिक एकता के सशक्त प्रतीक हैं। ऐसे पावन अवसर समाज में आपसी सद्भाव, परस्पर विश्वास और सहयोग की भावना को और अधिक प्रगाढ़ बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक एक-दूसरे की आस्था और भावनाओं का सम्मान करें तथा आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मिल-जुलकर मनाएं।
प्रशासन की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
डीएम ने आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान जिले भर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, सफाई व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण अनुकूल तरीके से पर्व मनाने और खुशियों को समाज के जरूरतमंदों के साथ भी साझा करने का आह्वान किया।
यूपी में चुनावी मौसम चल रहा है…पहले IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया… फिर अब PCS अधिकारी अनुपमा ने इस्तीफा दे दिया है https://t.co/pqG4krk5Z5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026

















