गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के धानी-मेहदावल मार्ग पर घघवा के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के धानी-मेहदावल मार्ग पर घघवा के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को दी।
मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
यूपी में चुनावी मौसम चल रहा है…पहले IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया… फिर अब PCS अधिकारी अनुपमा ने इस्तीफा दे दिया है https://t.co/pqG4krk5Z5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026

















