बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में धनतेरस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में अंसारी रोड व्यापारी सुरक्षा फोरम द्वारा अंसारी रोड बाजार में भव्य मेले का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में धनतेरस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में अंसारी रोड व्यापारी सुरक्षा फोरम द्वारा अंसारी रोड बाजार में भव्य मेले का आयोजन किया गया। पूरे बाजार को रंग-बिरंगी और आकर्षक विद्युत झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया, जिससे पूरा इलाका दूधिया व सतरंगी रोशनी से नहा उठा। इस भव्य मेले का विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
अधिकारियों ने किया बाजार का पैदल भ्रमण, परखी व्यवस्था
उद्घाटन के उपरांत दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अंसारी रोड बाजार का पैदल भ्रमण किया और व्यापारियों द्वारा की गई भव्य व नयनाभिराम विद्युत सजावट का अवलोकन किया। बाजार की इस अनूठी और मनमोहक छटा को देखकर अधिकारियों ने अंसारी रोड व्यापारी सुरक्षा फोरम के इस सामूहिक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
जनपदवासियों और व्यापारियों को दी पर्व की शुभकामनाएं
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने उपस्थित व्यापारियों, ग्राहकों और जनपदवासियों से संवाद करते हुए सभी को धनतेरस एवं प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने व्यापारियों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का आह्वान किया। साथ ही पुलिस प्रशासन को भी त्योहार के दौरान बाजारों में सुगम यातायात व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
#शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत पुवायां रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटाखों व आतिशबाजी से भरी एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। https://t.co/krY7ImUTnI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026
















