बलिया

बलिया जनपद के माधोपुर गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रसोई गैस सिलेंडर फटने से विजयलक्ष्मी नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के माधोपुर गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रसोई गैस सिलेंडर फटने से विजयलक्ष्मी नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।
गैस रिसाव के बाद भड़की आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजयलक्ष्मी मंगलवार की रात अपने घर की रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा और देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गई। आग विकराल होते देख परिजनों और महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर फेंक दिया, ताकि बड़ा हादसा होने से टाला जा सके।
सिलेंडर के टुकड़े की चपेट में आई महिला
लेकिन घर के बाहर फेंके जाने के कुछ ही पलों बाद जलता हुआ सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर फटने से उसका एक भारी टुकड़ा सीधे विजयलक्ष्मी को जा लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026













