महराजगंज

महराजगंज जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों के लिए नवंबर माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 6 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों के लिए नवंबर माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 6 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 1 किलोग्राम गेहूं और 4 किलोग्राम चावल निःशुल्क दिया जाएगा।
राशन वितरण उचित दर की दुकानों पर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में कराया जाएगा। मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से राशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र राशनकार्डधारकों से निर्धारित समयावधि में अपनी उचित दर की दुकान पर पहुंचकर निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करने की अपील की है।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026













