बलिया

बलिया जनपद के दुबेछपरा स्थित अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों का सांकेतिक धरना एवं विरोध प्रदर्शन बुधवार, 4 नवंबर को तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के दुबेछपरा स्थित अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों का सांकेतिक धरना एवं विरोध प्रदर्शन बुधवार, 4 नवंबर को तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। महाविद्यालय के शिक्षक संघ के बैनर तले एकजुट हुए अध्यापकों ने हाथों और बांह पर काली पट्टी बांधकर शासन व कॉलेज प्रशासन के रवैये के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
धरने पर बैठे शिक्षकों का कहना है कि वे अपनी जायज और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर लगातार ध्यानाकर्षण करा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इसके चलते उन्हें आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
शिक्षकों के इस लगातार जारी धरने के कारण महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल प्रभावित हो रहा है। वहीं, कॉलेज प्रबंधन व संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से आंदोलनकारी शिक्षकों से वार्ता कर गतिरोध समाप्त करने की कोशिशें की जा रही हैं।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026













